फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   As soon as Ram got the throne, all three worlds celebrated....

Auraiya News: राम को राजगद्दी मिलते ही तीनों लोक में मनाई खुशी

Mon, 14 Oct 2024 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
As soon as Ram got the throne, all three worlds celebrated....
फफूंद। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान रामलीला मैदान में चल रहे लीला मंचन में राम-भरत मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ लीला का समापन हुआ। राम को राजगद्दी मिलते ही तीनों लोक में खुशियां मनाई गई। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की।
विज्ञापन

अयोध्या में राम और भरत गले मिले। दोनों भाइयों की आंखों से अश्रु धारा बह निकली। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार राम को राजगद्दी दी गई। राम को राज तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। राजा राम ने दरबारियों, शुभचिंतकों व याचकों को उपहार दिया।
विज्ञापन

इस दौरान हनुमान के हृदय में सीताराम को देख दरबारी प्रफुल्लित हो राम के जयकारे लगाए। इस दौरान राम ने आध्यात्मिक प्रवचन दिया। लीला का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन मुकेश भारतीय व राकेश भारतीय ने राम दरवार की आरती करके किया। जिसके वाद सम्मान समारोह का आयोजन किया। अंत में 2025 की लीला के लिए अध्यक्ष पद पर चयन हुआ। जिसमें बबलू अग्निहोत्री को अध्यक्ष चुना। कमेटी अध्यक्ष कृपा शंकर शुक्ला, दीपक तिवारी, श्यामू शुक्ला, अन्नी तिवारी, उमेश अवस्थी, रानू, मानवेंद्र, अन्नू शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed