फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ARTO issues challan of Rs 1 lakh 89 thousand for tractor trailer

Auraiya News: ट्रैक्टर ट्रेलर का एआरटीओ ने काटा एक लाख 89 हजार का चालान

Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
ARTO issues challan of Rs 1 lakh 89 thousand for tractor trailer
औरैया। अजीतमल में आयोजित समाधान दिवस से लौट रहे जिलाधिकारी ने मंडी गेट के पास ट्रैक्टर ट्रेलर की बॉडी से बाहर ऊंचाई तक धान की बोरियां लदे देख एआरटीओ को जांच के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे एआरटीओ ने जांच में वाहन के राष्ट्रीय परमिट की वैद्यता समाप्त समेत अन्य कई खामियां मिलने पर चालान किया। साथ ही वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को समाधान दिवस से लौट रहे जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की कार जैसे ही शहर में हाईवे स्थित गल्ला मंडी के सामने से गुजरी। तभी उनकी नजर मंडी गेट के पास खड़े ट्रैक्टर ट्रेलर पर पड़ी। इस पर ऊंचाई तक धान भरी बोरियां बॉडी के बाहर लटकती हुई लदी थीं। यह देख उन्होंने एआरटीओ को जांच के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे एआरटीओ सुदेश तिवारी ने बताया कि जब वह जांच कर रहे थे। तभी उक्त ट्रैक्टर ट्रेलर पर लदी धान की बोरियों में 40 बोरियां अचानक से भरभरा कर सड़क पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

साथ ही ट्रक के पिछले एक एक्सल के दो पहिये भी निकल गए। मौके से चालक गाड़ी को जीपीएस सिस्टम से लॉक करके भाग गया। बताया कि यदि यह घटना मंडी गेट के सामने स्थित हाईवे पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि गाड़ी लॉक होने के चलते जांच में लगभग एक घंटे का समय लगा। कागजों की जांच में उक्त यान के राष्ट्रीय परमिट की वैद्यता 23 जनवरी 2025 को समाप्त पाई गई। वाहन स्वामी की ओर से राजस्थान राज्य का वाहन कर भी पिछले नौ माह से जमा नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त खामियों के चलते लोक सुरक्षा के लिए संकट मानते हुए वाहन का एक लाख 89 हजार पांच सौ रुपये का चालान काटा गया है। इसके साथ ही उक्त वाहन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द करते हुए देवकली चौकी क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed