फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Artisan absconded with jewelery worth lakhs including cash

Auraiya News: नकदी समेत लाखों के आभूषण लेकर फरार हुआ कारीगर

Fri, 24 Feb 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Artisan absconded with jewelery worth lakhs including cash
बिधूना। सराफा बाजार में रह कर आभूषण बनाने वाला कारीगर पांच व्यापारियों के करीब 50 लाख रुपये के आभूषण व 16 लाख की नकदी लेकर फरार हो गया। सराफा कारोबारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के धरम पंचमतला, हैवरा निगम का रहने वाला एक युवक बिधूना सराफा बाजार में आभूषण बनाने का काम करता था। स्थानीय सराफा कारोबारियों के मुताबिक वह 20 वर्ष से बिधूना में रह रहा था। इस पर लोगों का विश्वास हो गया था। थाने में तहरीर देते हुए नगर के सराफा व्यापारी आर्य नगर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि देवाशीष सांवत नाम के युवक को ग्राहकों के आभूषण बनने के लिए साढ़े सात लाख के आभूषण व ढाई लाख रुपये दिए थे। किशोरगंज निवासी विकास गुप्ता ने बताया कि उसने करीब चार लाख रुपये के पुराने आभूषण व पांच लाख रुपये दिए थे। खड़िनी कन्नौज निवासी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भाई की शादी में आभूषण बनने के 62 ग्राम सोना व चार लाख रुपये दिए थे। उमैरन निवासी कमलेश कुमार ने चार लाख व आभूषण देने की बात कही है। इसके अलावा अन्य कारोबारियों ने भी आभूषण व नकदी दिए जाने की बात कही। व्यापारियों ने बताया कि वह दुकान बंद करके गायब है। दुकान पहुंचे पता चला की देवाशीष सावंत 15 फरवरी को परिवार को लेकर चला गया। कोतवाली प्रभारी रामसहाय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली पुलिस मामले जांच करने लगी हुई। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed