फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arrangements in place for UP board exam to be held from 22nd February

Auraiya News: 22 फरवरी से होने वाली उप्र बोर्ड परीक्षा के लिए बंदोबस्त दुरुस्त

Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Arrangements in place for UP board exam to be held from 22nd February
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया/अजीतमल। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। केंद्रों के निर्धारण के साथ ही सीटिंग प्लान भी तैयार कर लिए गए हैं।
जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। वहीं प्रशासन के अधिकारी भी लगातार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर वहां की व्यवस्थाओं को परखने में लगे रहे। मंगलवार देर शाम तक अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा चुकी हैं। कहीं कुछ खामी रही हो तो उसे लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी लगातार खामियों को दुरुस्त कराने में जुटे हुए हैं। जिले में 73 परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया जा चुका है।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर चार जोनल, पांच सचल व 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 2255 कक्ष निरीक्षक को जिम्मेदारियां सौंप दी गईं हैं। सभी केंद्रों पर व्यवस्थापक भी नियुक्त किए जा चुके हैं। वहीं श्री जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इंतजामात पूरे कर लिए गए हैं। जानकारी देते हुए कॉलेज के बोर्ड परीक्षा प्रभारी नवीन तिवारी ने बताया कि उनके विद्यालय में कुल 970 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें हाई स्कूल की 429 छात्राएं व 80 छात्र समेत कुल 509 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट के 110 छात्र और 351 छात्राएं सहित कुल 461 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगी। हैं। परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए 17 व इंटरमीडिएट के लिए 16 परीक्षा कक्ष तैयार किए गए हैं। प्रत्येक कक्षा में दो-दो सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए हैं जो वॉइस रिकॉर्डर से युक्त हैं।
प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक के रूप में वह स्वयं एवं अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के रूप में श्री नारायण इंटर कॉलेज बडेरा के प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एवं एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी शिक्षक अथवा कर्मचारियों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रधानाचार्य ने बताया की 22 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई हैं और किसी भी छात्र-छात्रा को नकल करने का अवसर नहीं दिया जाएगा। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed