{"_id":"66746d71ae0718b7160495ee","slug":"army-soldier-died-due-to-heart-attack-when-the-dead-body-reached-the-village-there-was-an-outcry-among-the-family-members-auraiya-news-c-211-1-aur1006-113567-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हार्टअटैक से सेना के जवान की मौत, शव पहुंचा गांव तो परिजनों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हार्टअटैक से सेना के जवान की मौत, शव पहुंचा गांव तो परिजनों में मची चीख पुकार
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गुवाहाटी के तेजपुर में सेना की ग्रिफ यूनिट में तैनात एक हवलदार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार शाम को पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जवान का शव देख पत्नी और बेटियां बिलख उठीं। पुलिस टुकड़ी की सलामी के बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तर्रई निवासी 38 वर्षीय राजवीर सिंह वर्ष 2008 में सेना में भर्ती हुए थे। इस वक्त गुवाहाटी के तेजपुर में सेना के सीमा सड़क संगठन (जीआरईएफ) में हवलदार इक्यूपमेंट मेकेनिक के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह ड्यूटी करते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। अन्य साथी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां से नाजुक हालत में उन्हें गुवाहाटी रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
यूनिट ने उनके घर वालों को सूचना दी। जिस पर परिजनों में चीख पुकार मच गई और गांव में शोक व्याप्त हो गया जवान के घर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। गुरुवार शाम जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। शव देख पत्नी साधना, 16 वर्षीय पुत्री सुभि और 13 वर्षीय तान्या और 11 वर्षीय पुत्र अंशराज बदहवास होकर शव से लिपटकर रो उठे। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल राम मोहन शर्मा, थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम और पुलिस के जवानों की टुकड़ी ने सलामी दी। इसके बाद गमगीन माहौल में जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अप्रैल में भांजे की शादी में आने पार गांव आया था जवान, जल्दी ही आने को कहा था
सेना का जवान राजवीर सिंह दो माह पूर्व 13 अप्रैल को मुढ़ी पनहर गांव में अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर आया था। 18 अप्रैल को वह शादी में शामिल होने के बाद गांव में आठ दिन रुककर पत्नी और बच्चों से जल्दी ही आने का वादा करते हुए ड्यूटी पर वापिस चले गए थे। परिजनों से रोज फोन पर बात भी होती थी, लेकिन क्या पता था की उनका पार्थिव शरीर गांव आएगा कहते हुए पत्नी बिलख बिलख कर रो उठी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -