{"_id":"685ee0d68559591fd30f022c","slug":"army-jawan-posted-in-jammu-dies-mourning-in-the-village-auraiya-news-c-211-1-aur1007-127966-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जम्मू में तैनात आर्मी जवान की मौत, गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जम्मू में तैनात आर्मी जवान की मौत, गांव में मातम
Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
गांव में शोकाकुल लोग।
- फोटो : गांव में शोकाकुल लोग।
औरैया। जम्मू में ड्यूटी तैनात भारतीय सेना के जवान की मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। परिवार में भी चीख चीत्कार मच गई। ।
अछल्दा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघईपुर के मजरा खुमानपुर निवासी संतोष यादव (45) पुत्र टीकाराम यादव वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में संतोष जम्मू में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान संतोष की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूचना पर गांव में शोक छा गया। ग्रामीणों की मानें तो संतोष बेहद मिलनसार थे। संतोष जल्द छुट्टी से घर आने वाले थे। संतोष के परिवार में मां शकुंतला देवी, पत्नी मीना देवी, बेटे शिवम व गोलू हैं। सभी को उनके पार्थिव शरीर गांव आने का इंतजार है।