फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arms license with earlier serial number issued at a later date

Auraiya News: बाद की तारीख में जारी हुआ पहले के सीरियल नंबर का शस्त्र लाइसेंस

Wed, 10 Dec 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 10 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Arms license with earlier serial number issued at a later date
औरैया। एनआईए जांच के बाद सराफा कारोबारी भाइयों से जुड़े शस्त्र लाइसेंसों की भी गहनता से जांच की जा रही है। एक ही नंबर पर दो नाम के शस्त्र लाइसेंस और दो यूनिक नंबर के बाद अब एक और मामला सामने आया है।
विज्ञापन

इसमें पहले के सीरियल नंबर का शस्त्र लाइसेंस बाद की तारीख में जारी हुआ, जबकि बाद के सीरियल नंबर का शस्त्र लाइसेंस पहले ही जारी हो गया। ये सभी तथ्य कहीं न कहीं गड़बड़ी की आशंका को बल दे रहे हैं।
विज्ञापन

असलहा और कारतूसों की तस्करी के आरोपों में घिरे सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा एनआईए जांच के बाद अब तक सामने नहीं आए हैं। एनआईए जांच के साथ-साथ प्रशासन ने भी उनके व भाइयों के नाम जारी शस्त्र लाइसेंसों की जांच शुरू कर दी है। इसमें कदम-कदम पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। ये सभी तथ्य कहीं न कहीं फर्जीवाड़े की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही नंबर पर रविकांत वर्मा और संजय कुमार के नाम दो शस्त्र लाइसेंस और दो यूनिक आईडी नंबर जारी होने के बाद अब कमलकांत वर्मा और अजयकांत वर्मा के शस्त्र लाइसेंसों से जुड़ा मामला सामने आया है। कमलकांत वर्मा का शस्त्र लाइसेंस इटावा से 10 अगस्त 1997 को जारी किया गया था। इसका लाइसेंस नंबर 5392/औरैया है।
इसके ठीक बाद शस्त्र लाइसेंस संख्या 5393/औरैया भी इटावा से ही जारी किया गया, जो कमलकांत के भाई अजयकांत वर्मा के नाम है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस शस्त्र लाइसेंस के जारी किए जाने की तारीख आठ अगस्त 1997 है।

इस लाइसेंस की संख्या तो आगे की है, लेकिन तारीख पुरानी है। आखिर कैसे दो दिन बाद पीछे के सीरियल का शस्त्र लाइसेंस जारी हो गया, ये बड़ा सवाल है। यह कैसे संभव है कि जो लाइसेंस बाद में जारी हुआ उसकी तारीख पहले की हो, जबकि बाद की तारीख में जारी लाइसेंस का नंबर पहले का हो। ये दोनों ही तथ्य आपस में विरोधाभासी हैं।
ऐसे में जांच के दायरे में ये दोनों शस्त्र लाइसेंस भी हैं। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed