{"_id":"3f550319b78a917b5c10488b67a55387","slug":"arm-ascended-vehicle-thieves-gangsters-ran-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा वाहन चोर, सरगना भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्थे चढ़ा वाहन चोर, सरगना भागा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 27 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर जनपदीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को दिबियापुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया। इस दौरान वाहन चोर गिरोह के सदस्यों ने फायरिंग भी की। वहीं वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन सदस्य भाग जाने में सफल रहे।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक (सदर) रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि 25 जून को थानाध्यक्ष दिबियापुर फहीम अख्तर पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। दिबियापुर- औरैया कंप्रेसर बंबा तिराहा रोड पर दो बाइक सवारों को पुलिस टीम ने रोका, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय मोटरसाइकिल दौड़ा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जिप्सी से युवकों का पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घेराबंदी करके पुलिस ने एक युवक को मय देशी तमंचा व कारतूस के पकड़ लिया। साथ ही दो मोटरसाइकिलें भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र सुघर सिंह निवासी सहायल, औरैया बताया। पकड़े गए युवक ने तीन अन्य साथियों के नामों का खुलासा करते हुए बताया कि गुलफाम , विपिन, रामजी निवासीगण सहायल औरैया उनके गिरोह के सदस्य हैं। गुलफाम उसके गिरोह का सरगना है।
सीओ रमेश कुमार भारतीय के अनुसार वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए यह अभियान पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी के निर्देशन में आगे भी चलाया जाता रहेगा।
वाहन चोरों ने तिर्वा में बना रखा है अपना हेडक्वार्टर - दिबियापुर ( औरैया )। बाइक चोर राहुल कुमार के अनुसार उन्होंने अपना हेडक्वार्टर कन्नौज के तिर्वा में बना रखा है।
मकान मालिक को बता रखा है कि उनमें से एक युवक पढ़ाई करता है, जबकि दूसरा युवक ट्रैक्टर चलाता है। वाहन चोरी के तरीके का खुलासा करते हुए राहुल ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद गिरोह का सदस्य थोड़ी दूर जाकर दूसरे सदस्य को सौंप देता है।
इससे मौके पर वाहन चोर गिरोह के सदस्य का हुलिया पहचाने जाने पर वह पकड़ में नहीं आते। अच्छी कंडीशन की मोटरसाइकिलें 10 से 12 हजार रुपये में बिक जाती हैं। सीओ रमेश कुमार भारतीय का कहना है कि गिरोह के सदस्यों का नेटवर्क औरैया, कन्नौज तथा आसपास के जिलों में फैला है।