फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arind went to bathe in the river, the boy drowned, the ruckus

अरिंद नदी में नहाने गया बालक डूबा, हंगामा

Sun, 27 Feb 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Arind went to bathe in the river, the boy drowned, the ruckus
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। थाना क्षेत्र के सौथरा अड्डा के पास अरिंद नदी में नहाते समय एक बालक डूब गया। घटना की सूचना पाकर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने अरिंद नदी में बालक की तलाश शुरू की। साथ ही पुलिस से गोताखोर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

काफी देर तक गोताखोर नहीं पहुंचे, तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बेला-दिबियापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस कर्मियों से अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। अफसरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिसकर्मियों से अभद्रता के मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। पुलिस का कहना है कि रविवार को गोताखोरों की मदद से बाक की नदी में तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन

सहायल थाना क्षेत्र के दिनवामऊ गांव निवासी नीलम उर्फ छोटे का बेटा जोनी (12) शनिवार की शाम सौंथरा अड्डा के पास अरिंद नदी के किनारे गांव के गोलू के साथ बकरियां चराने गया था। कुछ देर बाद जोनी नदी में नहाने के लिए उतर गया। उसे नदी में डूबता देख गोलू ने शोेर मचाया, लेकिन कोई मदद को नहीं आया। गोलू ने गांव पहुंचकर जोनी के परिजनों व गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना के बारे में पुलिस को बताया। जब तक पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जोनी गहरे पानी में डूब चुका था। ग्रामीणों ने नदी में जोनी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इधर, ग्रामीणों की मांग के बाद भी गोताखोरों को पुलिस ने नहीं बुलाया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज और धक्का मुक्की की।

बेला-दिबियापुर मार्ग जाम कर दिया। मामला बढ़ता देख दिबियापुर, सहायल, बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहसीलदार बिधूना जितेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। थानाध्यक्ष राजकुमार राठौर ने बताया कि नदी में डूबे जोनी की खोजबीन कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed