फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arbitrariness continues even after warning of salary cut

Auraiya News: वेतन कटौती की चेतावनी के बाद भी मनमानी जारी

Wed, 24 Jul 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness continues even after warning of salary cut
औरैया। मार्ग के बस स्टैंड पर यदि कोई चालक बस लेकर नहीं पहुंचता है, तो उसके वेतन की कटौती की जाएगी। सख्त निर्देशों के बावजूद भी चालकों की मनमानी जारी है।
विज्ञापन

आलम यह है कि इटावा डिवीजन की अधिकांश बसें न तो शहर में आ रही हैं और न ही अजीतमल बस स्टैंड पर पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने लगभग एक माह पहले इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए थे। प्रदेश के सभी आरएम व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए थे कि चालकों को निर्देशित किया जाए कि वह मार्ग के सभी बस स्टैंड से होकर निकलेंगे। जहां पूछताछ कक्ष खिड़की पर उनकी बस रवानगी की जानकारी कर्मचारी को होनी चाहिए। इसको लेकर आरएम इटावा ने भी डिवीजन के सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें निर्देशित किया गया था कि जो भी चालक मार्ग में आने वाले बस स्टैंड पर बसों को लेकर नहीं पहुंचेंगे। उनके वेतन से कटौती की जाएगी, लेकिन इसका चालकों पर कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। कानपुर से इटावा को जाने वाली इटावा व इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाली अन्य डिपो की अधिकांश गाड़ियां शहर स्थित बस स्टैंड पर नहीं पहुंच रही हैं। इटावा से कानपुर जाते समय वह गाड़ियां ही डिपो में आ रही है।
इनमें सवारियां कम होती है, जिस कारण इटावा मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। यही नहीं इटावा डिपो की एक भी गाड़ी कस्बा अजीतमल स्थित बस स्टैंड पर नहीं पहुंच रही हैं। न तो यह गाड़ी आते समय पहुंचती है और न ही जाते। इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गंतव्य तक पहुंचने के लिए बस पकड़ने के लिए अक्सर सवारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन का इंतजार करते देखा जा सकता है। यही हाल औरैया डिपो की कुछ बस चालकों का भी है। सवारियां पर्याप्त होने पर अजीतमल बस स्टैंड नहीं पहुंच रहे हैं। चालकों की मनमानी से अक्सर महिला यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ती है।





वर्जन

मार्ग के सभी बस स्टैंड पर जाने के संबंध में औरैया डिपो के सभी चालकों को सख्त हिदायत दी गई है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही वेतन से कटौती की जाएगी। बाहरी डिपो की गाड़ियों के संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता है। लिखित शिकायत मिलने पर औरैया डिपो की संबंधित चालक चालक के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। फिलहाल अभी तक ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।- मीनाक्षी अपर्णा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed