फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Appointment of four doctors for trauma center

Auraiya News: ट्रामा सेंटर के लिए चार डॉक्टरों की नियुक्ति

Mon, 05 Feb 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 05 Feb 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Appointment of four doctors for trauma center
औरैया। पिछले ढाई साल से हस्तांतरण के बाद अब ट्रामा सेंटर की इमारत जल्द ही गुलजार होगी। सीएमओ ने दिन के समय ओपीडी संचालित कराए जाने के लिए चार डॉक्टरों की नियुक्ति भी कर दी है। इसके साथ ही अन्य संसाधन व स्टॉफ जुटाने के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इससे जल्द ही ट्रामा सेंटर को पूरी सक्रियता से संचालित कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर भगौतीपुर (भाऊपुर) में स्थापित ट्रामा सेंटर लगभग ढाई साल पूर्व स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका था। लेकिन अब तक संचालित न होने के चलते सेंटर में सन्नाटा पसरा रहता था। बंद पड़े ट्रामा सेंटर को संचालित कराए जाने की दिशा में शासन की ओर से नजरें इनायत हुईं तो सीएमओ ने चार चिकित्सकों की तैनाती कर दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि इन चिकित्सकों की मदद से अभी शुरुआती दौर में दिन के समय मरीजों को ओपीडी की सुविधा मुहैया हो सकेगी। वहीं, ट्रामा सेंटर के लिए जरूरी उपकरणों में कुछ की खरीद हो चुकी है। जबकि शेष उपकरणों व स्टॉफ की उपलब्धता कराए जाने को सीएमओ स्तर से प्रयास तेजी से जारी हैं। इस ट्रामा सेंटर के संचालित होने से फिलहाल ग्रामीणांचल के मरीजों व हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को फौरी इलाज मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. वर्मा ने बताया कि ट्रामा सेंटर के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मृत्युंजय, एनेस्थेटिक डॉ. अमितेष, डॉ. सौरभ वर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. अविचल पांडे की तैनाती की गई है। बताया कि अगले सप्ताह से ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रामा सेंटर के लिए जरूरी मशीनरी के अलावा स्टॉफ आदि जुटाने की कवायद तेजी से की जा रही है। जल्द ही पूरी व्यवस्था दुरुस्त करके ट्रामा सेंटर का संचालन पूरी सक्रियता से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed