{"_id":"69efae263d7393c3c5076164","slug":"apply-for-correction-of-errors-in-details-by-may-6-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143817-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: विवरण में त्रुटि सुधार के लिए छह मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: विवरण में त्रुटि सुधार के लिए छह मई तक करें आवेदन
Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड का 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को जारी किया गया था।
अब अब छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम में किसी तरह की त्रुटियों का अंतिम बार संशोधन करा सकते हैं। इसके लिए छह मई तक विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। साथ ही स्कूल के प्रधानाचार्य को कागजात मुहैया कराने होंगे।
23 अप्रैल को जारी किए गए बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं के अंक पत्र में छात्रों से जुड़ा विवरण भी दर्शाया गया। इसमें छात्र का नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि भी है। इसमें यदि किसी तरह की त्रुटि है तो छात्रों को संशोधन कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से अंतिम मौका दिया गया है।
संशोधन के लिए छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करते हुए सुधार के ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही इन कागजों को मैनुअल प्रधानाचार्य को भी दिया जा सकता है जोकि वेबसाइट पर संशोधन करा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -
बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद यदि अंक पत्र में किसी तरह की त्रुटि है तो इसे अंतिम बार सुधारने का दिया गया है। वेबसाइट पर अंक पत्र में संशोधन कराया जा सकता है। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस