{"_id":"6786a8f5f24fd84a22010e11","slug":"apars-progress-zero-salaries-of-31-teachers-stopped-auraiya-news-c-211-1-aur1007-121182-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अपार की प्रगति शून्य, 31 शिक्षकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अपार की प्रगति शून्य, 31 शिक्षकों का रोका वेतन
Tue, 14 Jan 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
औरैया। परिषदीय विद्यालयों में लापरवाह शिक्षकों पर बीएसए ने शिकंजा कसा है। जनपद के छह ब्लॉकों के 31 शिक्षकों का जनवरी माह का वेतन रोकने की कार्रवाई की है। ये कार्रवाई शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि के लिए अपार आईडी कार्य शुरू न किए जाने पर की गई है।
शासन ने परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि के लिए बच्चों की अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बीती 20 दिसंबर अंतिम तारीख थी। बावजूद इसके जनपद में 77 फीसदी कार्य पूरा हो सका। 33 फीसदी कार्य बाकी है। जबकि शासन स्तर से तय समय सीमा खत्म हो चुकी है।
जनपद के छह ब्लॉकों के 31 विद्यालयों में अभी तक एक भी बच्चे की अपार आईडी बन नहीं सकी है। इससे इनकी प्रगति शून्य है। कार्य में लापरवाही बरतने पर बीएसए संजीव कुमार ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने अछल्दा, अजीतमल, औरैया, भाग्यनगर, बिधूना व सहार ब्लॉकों के 31 शिक्षकों का जनवरी माह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित ब्लॉकों के बीईओ को पत्र भी जारी किया है। तीन दिन के अंदर शत प्रतिशत बच्चों की अपार आईडी बनाने को कहा है।