{"_id":"5d1cf59f8ebc3e3c6d7ff7e8","slug":"ap-auraiya-news-knp4994929128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप से जोडने को लेक र नाराज सफाई कर्मियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप से जोडने को लेक र नाराज सफाई कर्मियों ने दिया धरना
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते सफाई कर्मी
- फोटो : AURAIYA
औरैया/ककोर। सफाई कर्मचारियों ने ऐप से जोड़े जाने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया, बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ऐप से न जोड़े जाने की मांग की गई है। साथ ही सरकारी कार्यालयों तथा अफसरों के यहां तैनात सफाई कर्मियों को अविलंब तैनाती वाले स्थानों पर भेजने की मांग की।
धरना प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने कहा कि अधिकांश सफाई कर्मचारी कम पढ़े-लिखे हैं। वह एंड्राएड फोन नहीं चला सकते। ऐसे में इस व्यवस्था को लागू करने से दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि 70 से 80 सफाई कर्मचारी अस्थायी रूप से कलक्ट्रेट, विकास भवन व अधिकारियों के यहां संबद्ध है। इन्हें अविलंब तैनाती वाले स्थानों पर भेजा जाए। प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मियों ने डीएम को एक ज्ञापन सौंपा और आफिसों में तैनात सफाई कर्मियों को तैनाती वाले स्थानों पर भेजने तथा एप व्यवस्था लागू न करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अवधेश, बृजेश, श्यामू, अजय सिंह, राम कुमार व बृजेश आदि मौजूद रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों के गांव में न पहुंचने, सफाई कार्य में रुचि न लेने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने एक ऐप तैयार कराया है, जिसमे पहले चरण में 100 सफाई कर्मियों को इससे जोड़ने के निर्देश डीपीआरओ को दिए थे। इस बात से सफाई कर्मी नाराज चल रहे हैं। ऐप के माध्यम से प्रतिदिन ग्राम पंचायत में पहुंचकर सफाई कर्मी चिंह्ति स्थानों की साफ-सफाई से पहले तथा सफाई के बाद की फोटो ऐप पर एपलोड करेगा और उसकी हाजिरी उस दिन की दर्ज हो जाएगी।