{"_id":"5814cec34f1c1b980dbc2451","slug":"antrjnpdiy-two-bike-thieves-arrested-gang-kingpin-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय दो बाइक चोरों को दबोचा, गैंग सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय दो बाइक चोरों को दबोचा, गैंग सरगना फरार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
हत्या आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गैंग के खिलाफ अभियान चलाते हुए अंतरजनदीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एक कार सहित दो बाइकें बरामद की हैं। वहीं पुलिस को मौके से फरार होने वाले गिरोह के सरगना पिंकू के अलावा अन्य तीन सदस्यों की तलाश है।
कोतवाली पुलिस ने एसओजी के सहयोग से वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान शुक्रवार को वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों आकाश जाटव पुत्र पंथ जी निवासी आजाद स्कूल के पास कसबा व थाना करहल मैनपुरी व सरजीत जाटव पुत्र शिवशंकर निवासी चूना वाली गली मोहल्ला जाटवान थाना करहल मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर पुलिस ने एक ईको कार व दो बाइकें भी बरामद की।
वहीं पुलिस की छापामार कार्रवाई की जानकारी मिलने पर गिरोह का सरगना पिंकू अपने तीन अन्य साथियों के साथ भागने में सफल रहा। वहीं इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि चोर बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे। बताया कि गैंग के सरगना सहित भागे अन्य चार लोगों को जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। इस दौरान वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष अजीतमल अखिलेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक पवन कुमार पांडेय, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
रुपयों व कपड़ाें के लालच ने कराया जुर्म
औरैया। वाहन चोर गैंग के पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी आकाश ने रोते हुए बताया कि गैंग के सरगना पिंटू ने दीपावली पर कपड़े व दो हजार रुपये नगद देने का लालच देकर मदद करने के बहाने बुलाया लिया था। जिसमें आरोपी पिंटू सहित अन्य चोर तो भाग गए वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसने बताया कि वह बहुत ही गरीब है व मजदूरी करके किसी तरह से अपना व परिवार का पेट पालता है।