फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anna will get rid of cattle, 14 shelters will be built

Auraiya News: अन्ना मवेशियों से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे 14 आश्रय स्थल

Wed, 11 Jan 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anna will get rid of cattle, 14 shelters will be built
फोटो-11एयूआरपी-06- सड़कों पर घूमते अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। किसानों को जल्द ही अन्ना मवेशियों से छुटकारा मिलेगा। जिले भर में 14 अस्थायी गोशालाएं बनाई जाएंगी। प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो गोशालाओं का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड में अन्ना मवेशियों से फसलें बचाने के लिए किसान खेतों में रतजगा कर रहे हैं। इसके बावजूद मवेशी फसलें चट कर जाते हैं। परेशान किसान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से लगातार गोशालाएं बनवाने की मांग कर रहे थे। किसानों में नाराजगी भी बढ़ रही थी।
विज्ञापन

इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने औरैया, ऐरवाकटरा, अजीतमल, बिधूना, सहारा, अछल्दा, भाग्यनगर ब्लॉक में दो-दो अस्थायी गोशालाएं बनवाने का निर्णय लिया है। इनमें 50-50 अन्ना मवेशी रखने के इंतजाम किए जाएंगे। गोशालाओं का निर्माण पंचायत निधि और मनरेगा से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजुआमऊ बनाई गई बड़ी गोशाला
रजुआमऊ में ढाई करोड़ की लागत से बड़ी गोशाला बनवाई गई है। इसमें 200 मवेशी रखे जाएंगे। देखरेख की जिम्मेदारी ब्लॉक अधिकारियों को दी गई है।
------
विभागीय आंकड़े...
ग्रामीण अस्थायी गोशाला 34
नगरीय अस्थायी गोशाला 10
गोशालाओं में संरक्षित मवेशी 7005
अन्ना मवेशी करीब 10 हजार
जिले में अभी 44 गोशालाएं संचालित हैं। अन्ना मवेशियों की संख्या अधिक होने से 14 अस्थायी गोशालाएं बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही निर्माया कर्य पूरा कराकर मवेशी संरक्षित किए जाएंगे।
- अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed