फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   anna animal,auraiya news

अन्ना पशुओं से आढ़ती परेशान, नहीं हो रही सुनवाई

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
anna animal,auraiya news
औरैया। शहर की गल्ला मंडी में घूम रहे अन्ना पशुओं से आढ़ती परेशान हैं। खाद्यान्न चट कर रहे इन मवेशियों को लेकर मंडी प्रशासन भी गंभीर नहीं दिख रहा है। मंडी परिसर की दीवार टूटी होने से वहां लोगों ने आम रास्ता बना रखा है।
विज्ञापन

इसी रास्ते अबरमूपुर गांव की तरफ से न्ना मवेशी आसानी से मंडी मं घुस आते हैं और आढ़तियों को नुकसान पहुंचा देते हैं। आढ़तियों में अब आक्रोश पनप रहा है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी प्रशासन ने अगर इन मवेशियों पर लगाम नहीं लगाई तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आढ़ती संघ अध्यक्ष शिवकांत पाठक बोले कि अन्ना जानवरों की समस्या को लेकर मंडी प्रशासन से कइयों बार शिकायत की लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। जगह-जगह कई गोशालाएं खुली हैं लकिन इसके बाद भी अन्ना जानवरों से आढ़तियों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गल्ला आढ़ती विजयकांत ने बताया कि मंडी परिसर में लगभग तीन से चार दर्जन अन्ना मवेशी प्रतिदिन मौजूद रहते हैं। जो मौका लगते ही फड़ पर पड़े खाद्यान्न को चट कर जाते हैं। एक बार में एक मवेशी दो से तीन किलो खाद्यान्न खा जाता है। इससे उन लोगों को रोजाना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed