फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anil Tiwari was given the responsibility of District President Auraiya

Auraiya News: अनिल तिवारी को जिलाध्यक्ष औरैया का दायित्व

Sun, 03 May 2026 09:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 03 May 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Anil Tiwari was given the responsibility of District President Auraiya
फोटो-36- कार्यक्रम में शामिल संगठन के पदाधिकारी। स्रोत:आयोजक
औरैया। डीपीएस स्कूल में सक्षम संगठन प्रांत योजना बैठक रविवार को आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष औरैया का दायित्व डॉ. अनिल तिवारी को दिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सक्षम संगठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत, विशिष्ट अतिथि संघ के पूर्व प्रचारक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला ने पदाधिकारियों से संवाद किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत ने संगठन का मार्गदर्शन किया। क्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यांग प्रतिभा मोहित परमार को सम्मानित किया गया। योजना बैठक में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें प्रांत उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, प्रांत सह सचिव विकास त्रिपाठी, डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी, प्रांत प्राणदा प्रकोष्ठ प्रमुख गुरमीत सिंह, मनोज सिंह कुष्ठ बाधित प्रांत प्रभारी समेत अन्य को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष औरैया का दायित्व डॉ. अनिल तिवारी को दिया गया। जितेंद्र मिश्रा को कन्नौज जनपद जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। बांदा जनपद जिलाध्यक्ष का दायित्व शिवचरण तिवारी, सचिव का दायित्व अभिषेक सिंह को दिया गया। इस मौके पर पंकज तिवारी, सुमन चतुर्वेदी, डॉ. शिवम अग्रवाल, रितु चंदेरिया, आशुतोष शुक्ला, मनोज त्रिपाठी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed