{"_id":"58936c2f4f1c1b2f3de83bab","slug":"angry-women-do-not-permit-vehicles-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों को स्कूल से परमिट न देने पर महिलाएं नाराज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों को स्कूल से परमिट न देने पर महिलाएं नाराज
औरैया
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
- शहर की सड़कों पर जुलूस निकाल नाराजगी जतातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा में स्कूल बस हादसे की घटना से जिले में भी प्रशासन सतर्क हुआ। इससे अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्कूल संचालक अभी भी आराम फरमा रहे हैं। यह न तो बच्चों के लाने ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम कर रहे, और न ही संचालित वाहनों को परमिट दे रहे। इससे परेशान महिलाओं ने गुरुवार को शहर की सड़कों पर जुलूस निकाला।
गुरुवार की शाम सड़क पर उतरीं पंजाबी कालोनी, तिलक नगर की दर्जनों महिलाओं व पुरुषों ने जुलूस निकाला। पंजाबी कालोनी से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कालोनी पहुंचा। कानपुर रोड पर आक्रोश जताते हुए महिलाओं ने बताया कि उनके बच्चे सेंट फ्रांसेस स्कूल में पढ़ते हैं। एटा की घटना के बाद प्रशासन की सख्ती से स्कूल के संचालित वाहनों को बंद कर दिया गया।
वाहन चालकों का कहना है कि स्कूल से उन्हें परमिट नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं ने बताया कि वह जरूरी काम छोड़कर बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने का काम पिछले 20 दिनों से कर रही हैं। पुरुषों ने बताया कि उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। स्कूल में वाहन की फीस जमा कर चुके हैं। महिलाओं और पुरुषों ने डीएम को ज्ञापन देकर स्कूल के प्रबंधन के खिलाफ सख्त रुख अपनाने और समस्याओं को दूर कराने की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं ने कहा कि वह बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकतीं। ऐेसे में बिना परमीशन के गैस किट लगे स्कूल वाहनों पर शिकंजा कसा जाए। महिलाओं ने बताया कि मांग पूरी न होने पर वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी।