फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angry at the scolding of family members, the young man committed suicide by jumping in front of a goods train

Auraiya News: परिजनों की डांट से नाराज होकर युवक ने मालगाड़ी कटकर दी थी जान

Mon, 21 Apr 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 21 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Angry at the scolding of family members, the young man committed suicide by jumping in front of a goods train
दिबियापुर। नगर से गुजरी रेलवे लाइन पर रविवार शाम को युवक शिवम ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार की सुबह खोजबीन के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो देख मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने युवक की शिनाख्त की।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार फिजूल खर्ची होने की वजह से युवक को डांटा गया था। इससे नाराज होकर उसने आत्महत्या की है। मूल रूप से दिबियापुर के भट्टा बस्ती निवासी आदेश कुमार औरैया में बनारसी दास मोहल्ले में रहते हैं। वह एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) पद से सेवानिवृत्त हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वह परिजनों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक शव की फोटो देख मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने सोमवार को दिबियापुर में मालगाड़ी के कटे युवक की शिनाख्त अपने बेटे शिवम कुमार (26) के रूप में की। इकलौते बेटे की मौत पर परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई अमन ने बताया कि शिवम फिजूल खर्ची करता था। इसपर रविवार को परिजनों ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह दिबियापुर स्थित पैतृक घर चला गया था। वहां उसने अपने चाचा- ताऊ से मुलाकात की थी। दोपहर बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर मालगाड़ी से कटकर जान दे दी।

थानाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में परिजनों की डांट से युवक ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed