फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angered the police with the insults of the lawyer

वकील के साथ पुलिस की अभद्रता से गुस्सा भड़का

Wed, 31 Oct 2018 12:03 AM IST
auraiya
auraiya Updated Wed, 31 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Angered the police with the insults of the lawyer
सड़क पर जाम लगाए अधिवक्ता। - फोटो : amarujala
अधिवक्ता के साथ पुलिस की अभद्रता को लेकर जिला जजी के वकीलों का आक्रोश फूट पड़ा। यह कचहरी के बाहर रोड पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जाम से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वकीलों को समझाने का प्रयास किया। वकील दिबियापुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किए जाने की मांग पर अड़े रहे। जिला प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। बाद में वकील खुद ही शांत हो गए।
विज्ञापन


सोमवार की रात लगभग 8 बजे दिबियापुर थाना पहुंचे अधिवक्ता विनायक राव से किसी बात को लेकर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार की बहस हो गई। विनायक राव ने सुबह कचहरी में साथी अधिवक्ताओं को थानाध्यक्ष के अभद्रता करने की जानकारी दी। इससे वकीलों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कचहरी में हड़ताल हो गई। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कचहरी के बाहर सड़क पर वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर मार्ग जाम कर दिया। जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइनें लग र्गइं। कचहरी के सामने सड़क जाम होने की जानकारी पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी की। उन्होंने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


वकील दिबियापुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किए जाने की मांग पर अड़ गए। वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मामला बनता न देख ज्वाइंट मजिस्ट्रेट /एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला व सीओ सिटी श्यौदान सिंह मौके पर पहुंचे। इन्होंने भी अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया। वकीलों ने इनकी बात भी नहीं सुनी। इस पर अधिकारी वहां से लौट गए। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी सुनवाई न होते देख सड़क जाम किए अधिवक्ताओं का आक्रोश ठंडा पड़ता गया। बाद में सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed