फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angered by scolding from family members, minor hangs himself, dies

Auraiya News: परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग फंदे पर लटका, मौत

Wed, 25 Sep 2024 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Angered by scolding from family members, minor hangs himself, dies
औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में नाबालिग ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर के समय ड्यूटी करके घर पहुंचे नाबालिग के भाई ने कमरे में शव लटकता पाया। परिजन फंदे से शव को उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले शहर के मोहल्ला दयालपुर निवासी किसान जितेंद्र कुमार का 14 वर्षीय पुत्र अंकित राजपूत ने घर में परिजनों के न होने पर बुधवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जिला अस्पताल औरैया में ड्यूटी करके दोपहर दो बजे घर पहुंचे पुष्पेंद्र ने भाई अंकित के शव को फंदे पर लटकता पाया। जिसकी जानकारी पड़ोसियों और खेत पर काम करने गए जितेंद्र कुमार को दी। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने अंकित को मृत घोषित किया। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर अंकित के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को अपने घर ले गए। अस्पताल पहुंचे परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवारीजनों द्वारा अंकित को पढ़ाई को लेकर सुबह के समय डांट लगाई गई थी। इससे नाराज होकर अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार किया। जिसके चलते शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed