फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Angel will teach tricks to tackle Sohdon

शोहदों से निपटने का गुर सिखाएगी एंजल

Mon, 27 Jul 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 27 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Angel will teach tricks to tackle Sohdon

छेड़छाड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाने को पुलिस ने एंजल

विज्ञापन
पावर योजना शुरू की है। योजना की शुरुआत सोमवार को शहर के भारतीय विद्यालय इंटर कालेज और गोपाल इंटर कालेज से की गई।

इसके तहत छात्राओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर वे शोहदों से निपट सकें। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को बताया इस तरह की मुसीबत आने पर कहां-कहां मदद ले सकती हैं।

छात्राओं को संबोधित करते हुए एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राएं निडर रहें। यदि कोई शोहदा उन्हें छेड़े तो चुप्पी साधने की बजाय उसका डटकर मुकाबला करें। कहा कि छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए पुलिस महकमे ने एंजल पावर योजना शुरू की है।

आज से जनपद के कालेजों में इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत छात्राओं को जूडो कराटे सिखाए जाएंगे। सीओ सिटी रमेश चंद्र भारतीय ने कहा कि जूडो कराटे का प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राएं आत्मरक्षा में आत्मनिर्भर हो जाएंगी।

जरूरत पड़ने पर शोहदों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए वूमेन पावर लाइन 1090 भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी छात्रा को कोई परेशान करे या छेड़े तो तत्काल 1090 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दें।

समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान महिला आयोग की सदस्य गीता गुप्ता, महिला थानाध्यक्ष दीपा सिंह, एसआई संगम भदौरिया व अंजली अवस्थी भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed