फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anantram toll fee will increase after 12 o'clock tonight

Auraiya News: आज रात 12 बजे के बाद बढ़ जाएगा अनंतराम टोल का शुल्क

Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:29 PM IST
विज्ञापन
Anantram toll fee will increase after 12 o'clock tonight
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आज रात 12 बजे के बाद जिले के अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहनों से लिए जाने वाले शुल्क में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। चार पहिया हल्के वाहनों से लेकर माल वाहकों से लिया जाने वाले शुल्क में पांच से 15 रुपये ज्यादा लिए जाएंगे। वर्ष 2013 में शुरू हुए अनंतराम टोल प्लाजा पर वसूल किया जाने वाला यह शुल्क 2013 में शुरू हुआ। अनुबंध के तहत वर्ष 2029 तक जारी रहेगा।
इस बढ़ोतरी में खास बात यह है कि बिना फास्टैग वाले वाहन चालकों को बढ़े हुए शुल्क के साथ दोगुना भुगतान करना होगा। उन्हें 24 घंटे में दो बार यात्रा के दौरान टैक्स में छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा। एक बार अनंतराम टोल प्लाजा से निकलने पर हल्के चार पहिया वाहनों के टैक्स में पांच रुपये, बस-ट्रक के 10 रुपये तक शुल्क बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

वहीं 24 घंटे में वापस होने पर पांच से 35 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। इस शुल्क की सुविधा फास्टैग लगे वाहन को ही मिल सकेगी। बिना फास्टैग लगे वाहनों के लिए कोई छूट नहीं है। टोल प्लाजा प्रशासन ने बढ़े हुए टैक्स की वसूली के लिए सिस्टम अपडेट करने शुरू कर दिए गए हैं। फास्टैग रीडर से लेकर सेंसर पूरी तरह अपडेट किए जा चुके हैं। रविवार को टोल प्लाजा पर नई सूची को भी चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रात 12 बजे के बाद नए रेट के तहत वसूलना शुरू हो जाएगा। अनंतराम टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से वसूल किए जाने वाले शुल्क को लेकर वर्ष 2013 में शुरू हुआ सफर वर्ष 2029 तक जारी रहेगा। कोरोना काल में प्रभावित हुई शुल्क वसूली की भरपाई इस सफर में इजाफा भी कर सकती है। जानकारों की माने तो शुल्क बढ़ने से ट्रांसपोर्ट पर बोझ बड़ेगा। ऐसे में कुछ हद तक महंगाई उछाल भर सकती है।
--------------------
रोजाना की शुल्क वसूली बड़े आकड़ों की ओर कर रहे संकेत
अजीतमल के अनंतराम टोल प्लाजा से रोजाना 16 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। जनवरी व फरवरी माह में 50 लाख के करीब वाहन गुजरे। रोजाना निकलने वाले वाहनों के लिहाज से 40 लाख से ज्यादा की शुल्क वसूली होती है। एक माह के औसत शुल्क वसूली पर गौर करें तो लगभग 12 करोड़ रुपये पहुंचता है।
वर्ष 2013 से जारी इस वसूली के आंकड़ों में 10 साल का सफर लगभग एक अरब के पार हो चुका है। फिलहाल टोल प्लाजा के अधिकारी शुल्क वसूली को लेकर स्पष्ट तस्वीर नहीं दे पाए। वर्ष 2029 तक यह वसूली जारी रही तो बढ़े दाम व वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी बड़ी धनराशि की ओर संकेत कर रहे हैं।
-------------------
तारीख टोल प्लाजा से प्रतिदिन निकले वाहन
26 मार्च 13613
27 मार्च 17471
28 मार्च 16506
29 मार्च 17734
-------------------
वाहन शुल्क वसूली में कुछ इस तरह होगी बढ़ोतरी
-कार जैसे हल्के वाहनों से एक बार यात्रा पर अभी तक 105 रुपये लग रहे थे। अब 110 रुपये लगेंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी होने पर अभी तक 155 रुपये चुकता करने होते थे, लेकिन अब 160 रुपये लगेंगे।
-वाणिज्यिक हल्के भार वाहनों के लिए अभी तक 170 रुपये लिए जाते थे। अब 175 रुपये टैक्स लगेगा। 24 घंटे में वापस होने पर जहां 255 रुपये लगते हैं, अब नए रेट के आधार पर 260 रुपये लगेंगे।
-ट्रक-डंपर व बस से अभी तक 355 रुपये लिए जाते रहे हैं, अब 365 रुपये लगेंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी पर 530 रुपये देना पड़ता है, नई रेट सूची के तहत 545 रुपये देय होंगे।
-थ्री एक्सल कामर्शियल वाहन पर अभी तक 385 रुपये टोल टैक्स लगता रहा है। अब 395 रुपये लगेंगे। 24 घंटे के अंदर वापसी पर अभी तक 580 लग रहे थे, लेकिन अब 595 लगेंगे।
-चार व पांच एक्सल वाहनों से अभी तक 555 रुपये लिए जाते थे। अब 570 लिए जाएंगे। 24 घंटे के अंदर वापस पर 835 रुपये लग रहे हैं, नए रेट पर 855 रुपये लिए जाएंगे।

---------------------
वर्जन
वर्ष 2013 में अनंतराम टोल प्लाजा पर शुल्क वसूली शुरू हुई थी। अनुबंध के तहत वर्ष 2029 तक वाहनों से शुल्क वसूलने की व्यवस्था है। कोरोना काल के दौरान प्रभावित रही वसूली को लेकर यह समय बढ़ भी सकती है। 31 मार्च की रात 12 बजे के बाद से बढ़े हुए टोल के तहत टैक्स वसूला जाएगा। इसकी सूची रविवार को चस्पा कर दी जाएगी।
-कैलाश नरायन सिंह, ज्वाइंट एजीएम टोल प्लाजा अनंतराम
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed