फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An unsuccessful groom in one-sided love took the life of a student

Auraiya News: एक तरफा प्यार में असफल शोहदे ने ले ली छात्रा की जान

Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
An unsuccessful groom in one-sided love took the life of a student
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट कस्बा निवासी छात्रा प्रिया की हत्या हो गई। कहते हैं कि प्यार में लोग अक्सर अंधे हो जाते हैं। एक तरफा प्यार और भी खतरनाक होता है। इसी के चलते शादीशुदा और एक बच्चे के पिता ने एक मेडिकल की छात्रा की जान ले ली।
मृतका के पिता अनिल मिश्रा का कहना है कि पहले भी नामजद आरोपी उसकी पुत्री को परेशान करता था। इस पर पुत्री ने उसके बड़े भाई को फोन करके शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। यदि समय रहते पिता पुलिस से आरोपी की हरकतों की शिकायत कर देते तो शायद आज प्रिया जिंदा होती।
विज्ञापन

पिता हत्यारोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उधर, सुबह आक्रोशित लोगों की ओर से आरोपी का घर गिरवाने के अलावा डीएम व एसपी को मौके पर बुलाए जाने की मांग की जा रही थी। हालांकि मौजूद सीओ बिधूना समेत कई थानों के प्रभारियाें की मेहनत रंग लायी। परिजनों ने स्थिति को समझते हुए और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुदरकोट के होली मोहल्ला निवासी सैफई मेडिकल काॅलेज की एएनएम की छात्रा प्रिया मिश्रा की हत्या कर फेंके गए शव को इटावा के वैदपुरा थाना क्षेत्र में सोनई नदी पुल के पास सड़क किनारे से पुलिस ने गुरुवार देर शाम बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह शव के घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। मृतका की मां यह कहते कहते फफक पड़ी कि उसने अपने बच्चे कैसे-कैसे पाले हैं, हम ही जानते है।
वहीं आक्रोशित लोग मृतका के घर के सामने स्थित आरोपी के घर को गिराने के अलावा डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे। परिजनों का कहना था कि जब तक उनकी बात पूरी नहीं की जाएगी। तब तक वह शव उठने नहीं देंगे। वहीं मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद रही जो पीड़ित परिजनों व आक्रोशित लोगों को समझने में लगी रही।
उधर, घटना में नामजद एक आरोपी महेंद्र को पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत सीओ भर्थना अतुल प्रधान ने जब वीडियो काॅल से मृतका की मां को उसका चेहरा दिखाया। इस पर मां ने शांत होने को कहा तब जाकर मां समेत अन्य परिजनों का आक्रोश शांत हुआ। इसके बाद परिजनों ने छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कराया।

----------
हत्यारोपियों को दी जाए मौत की सजा
बहन की हत्या से आक्रोशित भाई रामजी ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला महेंद्र बाथम अक्सर उसकी बहन को परेशान करते थे। लोकलाज के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की। अवधेश मिश्रा ने बताया कि मृतका उसकी भतीजी थी। गांव का लड़का महेंद्र सैफई जाकर धोखे से उसकी भतीजी को अपने साथ ले आया और उसकी हत्या कर दी। चाचा व भाई हत्यारोपी को मौत की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed