{"_id":"695ffa4601bce0aad00773b4","slug":"an-unidentified-person-died-in-a-road-accident-the-dump-truck-driver-fled-the-scene-auraiya-news-c-211-1-ka11004-137496-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, चालक फरार
विज्ञापन
औरैया। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर दयालपुर कट पर बृहस्पतिवार रात को डंपर ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। दुर्घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
रात 8 बजे के करीब एक अज्ञात व्यक्ति (करीब 50 वर्ष) दयालपुर शराब ठेके के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कानपुर देहात की ओर से मिट्टी लेकर आ रहे एक डंपर के अज्ञात चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव डंपर के नीचे फंस गया।
घटना के बाद डंपर चालक वाहन को दयालपुर कट पर छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही कोतवाल राजकुमार सिंहपुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी चिचौली भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से हर संभव प्रयास कर रही है।