फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An out-of-control tractor-trolley overturned, spilling paddy onto the highway and blocking a lane.

Auraiya News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, हाईवे पर धान फैलने लेन रही बाधित

Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
An out-of-control tractor-trolley overturned, spilling paddy onto the highway and blocking a lane.
औरैया। कानपुर-इटावा हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ट्रॉली में लदा धान हाईवे पर फैल गया। धान फैलने से करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा। वाहनों को अन्य लेन से निकाला गया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर फैले धान और ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

कानपुर देहात स्थित थाना रूरा के गांव तिगाईं निवासी आलोक मिश्रा बृहस्पतिवार को सुबह ट्रैक्टर ट्रॉली में धान भरकर मंडी समिति ले जा रहे थे। शहर से निकले कानपुर-इटावा हाईवे पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रॉली पलटने से धान हाईवे पर फैल गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे की बीच लेन में फैले धान को पुलिस ने हटाया। बाद में क्रेन से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवा दिया गया। दूसरे ट्रैक्टर से धान को भरवाकर मंडी भेजा गया। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed