फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An old man died after being hit by Tejas

Auraiya News: तेजस की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत

Fri, 18 Apr 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
An old man died after being hit by Tejas
औरैया। तेजस एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। ट्रेन दिल्ली की ओर से आ रही थी। ये हादसा अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुआ। बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

हादसे को देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर इनायतपुर गांव के पास ट्रेन रोकी। जांच के दौरान करीब पांच मिनट ट्रेन रुकी रही। इसके बाद उसे रवाना किया गया। जानकारी पाकर राजकीय रेलवे पुलिस ने पहुंचकर शव को ट्रैक से हटवाया।
विज्ञापन

फफूंद राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी इम्तियाज अहमद ने बताया कि मृतक वृद्ध की आयु 65 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। मौके से बनियान, चप्पल, छड़ी व कुछ दवाइयां मिली हैं। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed