{"_id":"64cfdefff1dfb3b1a80d6489","slug":"amrit-sarovar-swelled-due-to-lack-of-drainage-roads-became-ponds-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-1508-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जल निकासी न होने से उफनाया अमृत सरोवर, सड़कें बनी तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जल निकासी न होने से उफनाया अमृत सरोवर, सड़कें बनी तालाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। शनिवार की रात हुई झमाझम बारिश से पूरा कस्बा टापू बना हुआ है। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था न होने से अमृत तालाब भी उफनाया हुआ है। इससे सड़कें तालाब जैसी प्रतीत हो रही हैं। घरों के बाहर पानी भरे होने से लोगों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है। वहीं आसपास पानी भरे होने मकानों में नमी पहुंचने से लोगों को गिरने का डर सता रहा है।
नगर पंचायत बिधूना के वार्ड नंबर एक पुराना बिधूना में पिछले कार्यकाल में अमृत सरोवर योजना में बनाया गया तालाब दो दिनों से हो रही बारिश के चलते शनिवार रात उफना गया। तालाब की साफ सफाई पानी निकासी की व्यवस्था न होने पर तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर कस्बे की गालियों में भर गया है। वहीं बारिश का गंदा पानी घरों के बाहर गलियों में सड़क पर भरा होने से लोगों के साथ-साथ उधर से गुजरने वाले लोगों को प्रदूषित पानी में घुसकर गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है।
मोहल्ला निवासी लालाराम, जनमेजय सिंह, नाजिम, संदीप कुमार नदीम व बच्चू मिश्रा आदि ने बताया कि नगर पंचायत बिधूना के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर तालाब का पानी निकाले जाने की कई बार मांग की गई, लेकिन ईओ की ओर से जेई न होने का हवाला देते हुए तालाब के पानी की निकासी न हो पाने का जवाब देकर लोगों को बैरंग लौटाया जा रहा है। बारिश में तालाब का पानी अधिक भरा होने पर कस्बे के लोगों को खासी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
पानी निकासी की समस्या है। पूर्व के कार्यकाल के दौरान अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब बनाया गया था, लेकिन अधिकारी तैनात रहे उनके द्वारा कोई काम नही कराया है। बजट आदि देखकर काम कराया जायेगा। तहसील दिवस के माध्यम से शिकायत आई है। अवर अभियंता की नियुक्ति के लिए उच्ताधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। - विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, बिधूना