फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amit Shah's public meeting in Achhalda today

अछल्दा में अमित शाह की जनसभा आज

Tue, 15 Feb 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah's public meeting in Achhalda today
तैयारियों का जायजा लेते भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अछल्दा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी नजर औरैया के साथ-साथ आसपास के जिलों में चुनावी समीकरण साधने की होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कन्नौज में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर रविवार को मुंख्यमंत्री ने बिधूना व औरैया विधानसभा क्षेत्र के अजीतमल में जनसभा करके पार्टी के साथ-साथ लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी 15 फरवरी को अछल्दा के मेला मैदान में सुबह साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा ने अछल्दा स्थित मेला मैदान में तैयारियों का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि अछल्दा के मेला मैदान में गृहमंत्री साढ़े 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश की जनसभा कल
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 16 फरवरी को ककोर स्थित तिरंगा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव व जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया ने बताया कि जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

बड़ी संख्या में आम जनमानस के साथ कार्यकर्ता इसमें शिरकत करेंगे। इसमें औरैया जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी पार्टी के प्रत्याशियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed