फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ambulances were ferrying passengers instead of patients; four seized.

Auraiya News: मरीजों की जगह सवारी ढो रहीं थीं एंबुलेंस, चार सीज

Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ambulances were ferrying passengers instead of patients; four seized.
औरैया। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन टीम ने सोमवार को वाहनों की सघन चेकिंग की। कोतवाली सदर क्षेत्र की देवकली पुलिस चौकी के पास नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान मरीजों के बजाय सवारियां ढोने में इस्तेमाल की जा रही चार अनाधिकृत एंबुलेंस पकड़ी गईं। टीम ने चारों एंबुलेंस को देवकली चौकी में खड़ा कराकर सीज कर दिया। एक अन्य एंबुलेंस का चालान किया गया। इसके अलावा अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन डंपरों को भी सीज कर चौकी में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

वहीं, ध्वनि प्रदूषण फैलाने और अनाधिकृत रूप से मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर चल रही दो बुलेट मोटरसाइकिलों के भी चालान किए गए। कार्रवाई एआरटीओ नानक चंद्र शर्मा ने प्रवर्तन कर्मियों के साथ की। एआरटीओ ने कहा कि एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों का गलत इस्तेमाल और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed