फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ambulance stuck in traffic jam at Ajitmal intersection for 20 minutes

Auraiya News: अजीतमल तिराहे पर लगे जाम में 20 मिनट फंसी रही एंबुलेंस

Mon, 27 Apr 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 27 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Ambulance stuck in traffic jam at Ajitmal intersection for 20 minutes
फोटो-8- जाम में फंसी एंबुलेंस।संवाद
अजीतमल। कस्बे में लगातार जाम की समस्या परेशानी बनी हुई है। अजीतमल तिराहे पर रोज के जाम से राहगीर बेहद परेशान हो रहे हैं। सोमवार सुबह भी यहां जाम लग गया। इससे एक एंबुलेंस 20 मिनट तक फंसी रही।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह सीओ ने चौराहों व तिराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक सिपाहियों की तैनाती के आदेश दिए थे। इसके बावजूद लोगों को अब तक जाम से राहत नहीं मिल पाई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब लोग अपने-अपने कार्यालयों और काम पर जाने के लिए निकले, तभी जाम लग गया। एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई और लगभग 20 मिनट तक उसे रास्ता नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ मनोज गंगवार ने बताया कि ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। वह सुबह से शाम तक यातायात को सुचारु रूप से चलाने का प्रयास करेंगे। आश्वासन दिया जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जाम में फंसे वाहन चालक व राहगीर

दिबियापुर। सहायल तिराहे के पास हाइटगेज में वाहन फंसने से बेला रोड से ओवरब्रिज तक जाम के हालात रहे। बहरे वाली पुलिया के पास हरचंदपुर रोड और बेला की तरफ से आ रहे बड़े वाहन निकलते समय जाम लग गया। इस समय सहालग होने पर जाम लगने से व्यापारियों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। स्थानीय लोगों ने जाम से निजात दिलाए जाने की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल से बच्चे छुट्टी होने के बाद घर आते समय जाम में फंस जाते हैं। वहीं, एंबुलेस चालकों को भी निकलने में समस्या होती है। व्यापारियों ने जिला प्रशासन से बाईपास बनवाने में शासन से पहल करने की मांग की है। (संवाद)

----
क्षतिग्रस्त हाइटगेज की नहीं हुई मरम्मत

दिबियापुर। नगर के सहायल तिराहे पर लगा हाइटगेज तीन दिन पहले वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर एक ओर झुक गया है। इस हाइटगेज की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे स्थानीय निवासियों ने बताया कि झुके हुए हाइटगेज में आए दिन वाहन फंस रहे हैं। इस संबंध में अवर अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें हाइटगेज के झुकने की सूचना मिल चुकी है। हाइड्रा मशीन मंगवाई गई है और जल्द ही हाइटगेज को सही कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed