{"_id":"620aa51c433a6865ba63f4b7","slug":"ambulance-stuck-in-jam-for-an-hour-auraiya-news-knp680658675","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस
विज्ञापन
जाम में फंसी एंबुलेंस व अन्य वाहन। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। सोमवार देर शाम आड़े-तिरछे वाहनों के गुजरने से करीब एक घंटे जाम लगा रहा। इससे एंबुलेंस व एसडीएम की गाड़ी फंसी रही। पुलिस के न होने पर यह स्थिति बन रही है।
नगर के भगत सिंह चौराहे पर शाम लगभग साढ़े पांच बजे के करीब दोनों तरफ से गुजर रहे वाहनों की संख्या बढ़ गई। इस बीच जल्दबाजी में दो पहिया और ऑटो वाले भी बीच में घुस गए। जिससे सड़क पर जाम लग गया।
इस दौरान वहां से गुजर रही अस्पताल की एंबुलेंस व एसडीएम रामऔतार वर्मा की गाड़ी फंसी रही। एसडीएम ने सख्ती दिखाई तो जाम में फंसी गाड़ियों को स्थानीय लोगों की मदद से हटवाया गया। इसके बाद साढ़े छह बजे जाम खुल सका। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि चौराहे पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।