फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ambulance staff went on strike

एंबुलेंस का चक्का जाम, मांगों को कर्मियों ने शुरू किया धरना

Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
ambulance staff went on strike
औरैया। समायोजन समेत छह मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर चले गए। 38 में 33 एंबुलेंस जिला अस्पताल परिसर में खड़ी कर दीं और धरने पर बैठ गए। कई स्वास्थ्य अधिकारी उन्हें मनाने पहुंचे लेकिन कर्मचारी नहीं माने।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस पर कार्यरत कर्मियों को कंपनी बदलने पर न बदला जाए और अनुभवी कर्मियों को रखा जाए। कोरोनाकाल में मृत कर्मियों को 50 लाख रुपये की सहायता दी जाए। इसके लावा महंगाई भत्ता भी दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांगे पूरी नहीं हुई तो तीन दिन बाद पूरे प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस खड़ी कर दी जाएंगी। जिले की 33 एंबुलेंस खड़ी कर दी गई हैं। इमेरजेंसी में मरीजों के लिए पांच एंबुलेंस संचालित हैं। ये एंबुलेंस फायर स्टेशन, चिचौली हॉस्पिटल, दिबियापुर, बिधूना, अजीतमल में सेवाएं दे रही हैं। धरने में जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव, कोषाध्यक्ष विपिन यादव, जिला महामंत्री अर्जुन राजपूत, कार्यालय मंत्री विकास यादव,अवनीश कटियार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed