फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ambulance personnel will make Aura card of patients

Auraiya News: एंबुलेंस कर्मी बनाएंगे मरीजों का आभा कार्ड

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ambulance personnel will make Aura card of patients
खास खबरहिृतिक मिश्रा
विज्ञापन


औरैया। स्वास्थ्य सेवा के अभिन्न अंग ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस 108 व 102 स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाने की योजना लागू की गई है। शासन के निर्देशानुसार एम्बुलेंस सेवाओं का लाभ उठाने वाले नागरिक एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मियों के माध्यम से स्वास्थ्य कार्ड बनवा सकते हैं।
मिशन का उद्देश्य देश के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक रीढ़ का विकास करना है। ईएमआरआई ग्रीन संस्था के द्वारा मरीजों की गहन देखभाल करने के बाद उनके लिए कार्ड तैयार किए जाएंगे । एंबुलेंस अटेंडेंट एबीएचए कार्ड बनाने में एक मरीज की सहायता करेगा।
विज्ञापन

कार्ड को सभी अस्पतालों से जोड़ा जाएगा और मरीज के मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे। इस कार्ड पर रोगी विवरण रोगियों को देखने में प्रतिक्रिया समय को कम करने में मदद करेगा। साथ ही एम्बुलेंस कर्मियों को रोगी के सटीक स्थान को जानने की अनुमति देगा जो कि मोबाइल एप के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 व 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रोग्राम मैनेजर अंकुर वाजपेई ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में संचालित सभी 35 एंबुलेंस कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी मरीजों से अपना ऑरिजनल आधार कार्ड अपने साथ लाने की अपील की है।
जिला प्रभारी ईएमई (इमेरजेंसी मेडिकल एक्जूकेटिव) सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की एंबुलेंस प्रतिदिन करीब 300 मरीजों को अटेंड करती हैं। इस दौरान अधिकतर मरीजों के एबीएचए कार्ड बनाए जा रहे हैं। कुछ मरीजों के मूल आधार कार्ड न लाने पर उनके कार्ड नहीं बन पाते हैं। उन्हें अगली बार आधार कार्ड लाने की सलाह दी जाती है। अभी तक लगभग तीन हजार मरीजों के आभा कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुल मिलाकर केसों के आधार पर 85 प्रतिशत मरीजों के कार्ड बन चुके हैं।
------
क्या है आभा कार्ड
केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत डिजिटल हेल्थ कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उन लोगों को फायदा मिलेगा, जो लोग बीमार रहते हैं और उन्हें डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए जाना पड़ता है। इस खाते में मरीज मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल तौर पर सेव करके रख सकते हैं। मतलब कब बीमार हुए, आपने किस डॉक्टर को दिखाया, कौनसी जांचें करवाईं आदि जानकारी होगी।
-------
कार्ड के फायदे और बनवाने की प्रक्रिया
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का फायदा ये होगा कि आपकी मेडिकल रिपोर्टस, दवाओं की पर्चियां, ब्लड ग्रुप की जानकारी, डॉक्टर की जानकारी आदि चीजें इस डिजिटल कार्ड में होगी। इससे आपको पर्चियां लेकर नहीं जानीं पडेंगी और इनके कहीं भूलने का भी डर नहीं रहता है।

जैसा कि बताया गया कि यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है। कार्ड बनवाने के लिए आप एनडीएचएम हेल्थ रिकार्ड्स एप को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इस कार्ड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय आप अपने आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed