{"_id":"62dc427121b2b976f819ccb9","slug":"ambulance-arrived-after-an-hour-woman-died-auraiya-news-knp709123743","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, महिला की मौत
विज्ञापन
नीरज देवी की फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
अछल्दा। सीएचसी अछल्दा में शनिवार सुबह बेटी को जन्म देने के बाद अधिक खून बहने से महिला की तबियत बिगड़ गई। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। परिजनों के सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल पहुंची। इसके बाद परिजन सैफई ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
लालपुर गांव, अछल्दा निवासी सोनू ने बताया कि पत्नी नीरज देवी (26) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सीएचसी अछल्दा में भर्ती कराया। शनिवार सुबह सवा आठ बजे अस्पताल में मौजूद नर्सों ने पत्नी का प्रसव कराया। बेटी के जन्म के कुछ देर बाद पत्नी के पेट में तेज दर्द हुआ और रक्तस्राव होने लगा। नर्सों ने डॉ. गौरव कुमार को जानकारी दी।
डॉक्टर ने उपचार किया, पर सुधार न होने पर साढ़े नौ बजे सैफई के लिए रेफर कर दिया। आरोप है कि सूचना के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस अस्पताल में पहुंची। परिजन एंबुलेंस से महिला को सैफई ले जाने लगे, तभी भरथना के पास रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। सीएचसी के डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि अधिक खून बहने की वजह से महिला की मौत हुई है। एंबुलेंस कब बुलाई और देर से क्यों आई, इसकी जानकारी नहीं है। परिजनों को शिकायत पर जांच कराई जाएगी।

घर में रोती-बिलखतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

पिता सोनू के पास प्रगति व प्रांशू। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन