{"_id":"4b7d555af202a4b73067e6f5a8875775","slug":"amar-nath-barfani-off-the-bicycle-crew-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर नाथ बर्फानी को साइकिल जत्था रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर नाथ बर्फानी को साइकिल जत्था रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के नंबर एक बिजली केंद्र के पास से साइकिल यात्रियों का एक जत्था अमरनाथ बर्फानी, केदारनाथ, बद्रीनाथ व वैष्णो देवी के लिए रवाना हुआ। साइकिल यात्रियों के रवाना होने से पूर्व श्रद्धालुओं ने उन्हें मिष्ठान खिलाकर व मालाएं पहनाकर रवाना किया।
विज्ञापन
ग्राम भगौतीपुर सरैंया निवासी योगेश पांडे के नेतृत्व में पुर्वा रहट निवासी वीरेंद्र सिंह राजपूत व शहर के सत्तेश्वर मोहाल निवासी रामलखन पोरवाल साइकिल से अमरनाथ बर्फानी, बद्रीनाथ, केदारनाथ व वैष्णो देवी दर्शन के लिए निकले। योगेश पांडे ने बताया कि यह भ्रमण एक माह का है।
विज्ञापन
बताया कि पूर्व के वर्षों में वह साइकिल से गंगासागर, वैष्णो देवी, चित्रकूट, मैहर देवी, कांगड़ा देवी, ज्वाला देवी आदि तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं।
विज्ञापन
यात्रियों के जत्थे को रवाना करते समय रामाधार, चिंटू, सुनील, दिनेश कुमार, हरी किशन, सुरेश बाबू, सुनील कुमार, अंशुल, अमर सिंह, राजेश पांडे, सत्येश कुमार, गिल्लू, गोलू, मनोज राठौर, विपिन तिवारी, चंद्रशेखर, दीपू, आनंद कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।