फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegations of scam in purchase of tricolor and CIF fund

Auraiya News: तिरंगे की खरीद व सीआईएफ फंड में घोटाले का आरोप

Thu, 05 Jun 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 05 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of scam in purchase of tricolor and CIF fund
एरवाकटरा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में हुए फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित कमेटी मंगलवार को जांच कर लखनऊ लौट गई। टीम ने फिलहाल जांच रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया। इससे शिकायतकर्ताओं में निराशा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि तिरंगे की खरीद और सीआईएफ फंड में घोटाला किया गया है। विकास खंड क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना में करीब 1084 महिला स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनमें ज्यादातर समूह की महिलाएं कम पढ़ी-लिखी हैं।
विज्ञापन

इन्हीं में से एक मामले में कुदरकोट क्लस्टर के इंदिरा गांधी महिला प्रेरणा सीएलएफ (सामुदायिक निवेश कोष) की अध्यक्ष सावित्री ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें एनआरएलएम ब्लॉक मिशन की मैनेजर पर 15 अगस्त 2024 को तिरंगा वितरण के नाम पर तीन लाख बीस हजार रुपये बिधूना के प्रेस संचालक के खाते में भेजने पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पखनगोई की पदाधिकारी शानू चतुर्वेदी और तुर्कपुर की अध्यक्ष रजनी शाक्य ने भी शिकायत की थी कि उमरैन, एरवा व बरौनाकलां क्लस्टर में कई समूहों को जारी हुआ एक लाख 10 हजार रुपये का सीआईएफ फंड पोरवाल ट्रेडर्स के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। इसमें कुछ को घटिया फर्नीचर दिया गया। जबकि कुछ को कोई सामान नहीं मिला।

इसकी शिकायत पर लखनऊ से मंगलवार को जांच टीम आई थी। टीम ने यहां पर महिला समूहों से बयान लिए और अभिलेखों की जांच की। जांच के बाद बिना रिपोर्ट बताए टीम वापस लखनऊ चली गई, हालांकि टीम में आए राज्य बीसी सखी के परामर्शदाता नीलांबुज ने जांच में घालमेल होने के संकेत जरूर दिए हैं। वहीं, जांच रिपोर्ट न मिलने से शिकायतकर्ता मायूस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed