फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Allegations of irregularities in the selection process of members of social audit, list cancelledAllegations of irregularities in the selection process of members of social audit, list cancelled

Auraiya News: सोशल ऑडिट की सदस्य चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सूची निरस्त

Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the selection process of members of social audit, list cancelledAllegations of irregularities in the selection process of members of social audit, list cancelled
अछल्दा। विकासखंड में मनरेगा कार्यों के सोशल ऑडिट के लिए सदस्यों की चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। इस पर जिला विकास अधिकारी सतीश पांडेय ने सूची निरस्त कर दोबारा चयन के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकासखंड कार्यालय अछल्दा में आवेदकों का साक्षात्कार निर्धारित था। हालांकि, जिला विकास अधिकारी/खंड विकास अधिकारी सतीश पांडेय किसी कारणवश साक्षात्कार लेने नहीं पहुंच सके। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति के बावजूद जिला समन्वयक सोशल ऑडिट विपेंद्र यादव ने अपने तरीके से साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी चयनित सदस्यों की सूची भी जारी कर दी गई। इसका विरोध करते हुए कुछ आवेदकों ने सोशल मीडिया पर पूरा प्रकरण वायरल कर दिया। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वे किसी कारणवश साक्षात्कार लेने नहीं पहुंच सके थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सूची को निरस्त कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि वह खुद साक्षात्कार लेने आएंगे। उसके बाद ही सदस्यों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed