{"_id":"67212721fd952df384092d3d","slug":"allegation-of-rigging-in-the-election-of-kota-dealer-complaint-to-dm-auraiya-news-c-211-1-aur1006-118259-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कोटा डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कोटा डीलर के चुनाव में धांधली का आरोप, डीएम से शिकायत
विज्ञापन
ककोर। सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत मड़नई (मधवापुर) के लगभग आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने गांव में हुई कोटेदार की नियुक्ति में धांधली का आरोप लगाकर डीएम को शिकायती पत्र दिया और दोबारा चुनाव करवाने की मांग की है।
मंगलवार को जिला मुख्यालय ककोर में डीएम को दिए शिकायती पत्र में रोशनी देवी, पूजा देवी, चंद्रप्रभा, कांति देवी, रामचंद्र, उदयभान, विजय प्रताप, चंद्रप्रभा आदि ग्रामीणों ने बताया कि कोटा डीलर का चुनाव 28 अक्तूबर को होना तय था। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान द्वारा एक दिन पूर्व गांव में डुगडुगी बजाकर दी जाती है।
चुनाव पैटर्न के विषय को न बताकर अपूर्ण जानकारी दी गई। तीन प्रत्याशियों को मौजूदा चुनाव के लिए नामांकित किया गया था। बाद में बताया गया कि चुनाव की तारीख आगे बढ़ा दी जाएगी। जिससे पहले दोनों प्रत्याशी अपने-अपने घर वापस चले गए। केंद्र से प्रत्याशियों के घर की दूरी लगभग तीन किमी है। तीसरा प्रत्याशी भूतपूर्व प्रधान भुनियापुर की पत्नी को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया में ब्लाक के एडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, समूह की प्रमुख शबनम द्विवेदी व चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित अन्य अधिकारी शामिल थे। ग्रामीणों ने कोटेदार चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम से अनुरोध किया कि मामले की जांच कर कोटे का चुनाव प्रशासन की देख रेख में दोबारा से संपन्न कराया जाए। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा शिकायती पत्र दिया गया है। जांच कराते हुए आवश्यक कदम उठाया जाएगा।