{"_id":"6abab4c9905b06ab8605b994","slug":"allegation-of-fraudulent-sale-deed-teen-girl-climbs-water-tank-seeking-justice-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152347-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फर्जी बैनामे का आरोप, न्याय के लिए टंकी पर चढ़ी किशोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फर्जी बैनामे का आरोप, न्याय के लिए टंकी पर चढ़ी किशोरी
विज्ञापन
बेला (औरैया)। जमीन के विवाद में न्याय न मिलने पर सोमवार दोपहर किशोरी मंडी रोड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक मशक्कत और अफसरों के काफी समझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
सिमरा पुरवा निवासी रश्मि ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई को उसकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया था। पीड़ित परिवार लंबे समय से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा था। सुनवाई न होने से क्षुब्ध होकर किशोरी सोमवार को टंकी पर चढ़ गई। सूचना पर एसडीएम बिधूना कमल कुमार सिंह, सीओ पुनीत मिश्रा, बेला थाना प्रभारी अनिलेश कुमार यादव और महिला थाना प्रभारी पूजा राठौर मौके पर पहुंचे।
फायर ब्रिगेड की टीम ने भी सुरक्षा घेरा तैयार किया। अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों की लगातार बातचीत व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद किशोरी नीचे उतरने को तैयार हुई। सीओ पुनीत मिश्रा ने बताया कि किशोरी से जमीन विवाद संबंधी पूरी जानकारी ली गई है। शिकायती पत्र और बैनामे से जुड़े तथ्यों की एसडीएम स्तर से जांच कराई जा रही है।