{"_id":"610c310d8ebc3eb80507f62c","slug":"allegation-of-discrimination-in-giving-number-in-the-examination-result-auraiya-news-knp6445325148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा परिणाम में नंबर देने में भेदभाव बरतने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा परिणाम में नंबर देने में भेदभाव बरतने का आरोप
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। सीबीएसई 10वीं के परिणामों में भेदभाव पूर्ण नंबर दिए जाने का आरोप छात्रों और उनके अभिभावकों ने लगाया है। औरैया रोड पर स्थित पीबीआरपी एकेडमी के गेट पर पहुंचे अभिभावकों ने रुपये न देने पर कम अंक देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
पीबीआरपी स्कूल गेट पर बुधवार को छात्र और अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन पर रुपये न देने पर कम अंक देेने का आरोप लगाया। अभिभावक दिवाकर पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र से फीस के अतिरिक्त रुपये मांगे गए थे। अन्य अभिभावकों से भी फीस के अतिरिक्त रुपये की मांग की गई थी। रुपये देने पर अच्छे नंबर मिलने का आश्वासन दिया गया था। जिन अभिभावकों ने रुपये देने के बच्चों के अच्छे अंक आए जबकि अन्य बच्चों को या तो फेल कर दिया गया या बहुत कम अंक दिए गए। सभी अभिभावक बुधवार को स्कूल में शिकायत करने गए थे लेकिन स्कूल का गेट ही नहीं खोला गया। कम अंक आने और फेल होने पर छात्र मायूस हैं।
अभिभावक ने कहा कि वह अधिकारियों से शिकायत करेंगे। हंगामा सोशल मीडिया पर भी वायरल होता रहा। पीबीआरपी एकेडमी के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने सभी आरोपों को झूठ बताया है।