{"_id":"62b0be72dee7cb7ba7209f02","slug":"all-11-accused-including-mlc-appeared-in-court-in-double-murder-case-auraiya-news-knp70341823","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में एमएलसी समेत सभी 11 आरोपियों की हुई कोर्ट में पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में एमएलसी समेत सभी 11 आरोपियों की हुई कोर्ट में पेशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के मोहल्ला नरायनपुर में अधिवक्ता और उनकी चचेरी बहन की गोली से हुई मौत के मामले में एमएलसी कमलेश पाठक समेत सभी 11 आरोपियों की एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी हुई। पांचवें गवाह के रूप में पुलिस कर्मी की गवाही पूरी हुई। अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 27 जून की तिथि निर्धारित की है।
एडीजीसी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में एमएलसी कमलेश पाठक, उनके भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष पाठक, रामू पाठक समेत 11 लोग आरोपी बनाए गए हैं।
सभी आरोपियों की सोमवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में न्यायाधीश रजत सिन्हा के सामने पेशी हुई। इसमें पुलिसकर्मी की गवाही हुई। एडीजीसी ने बताया कि अभी और लोगों की गवाही होनी है। इसके लिए कोर्ट ने अगली तिथि 27 जून निर्धारित की है। बताया कि कोर्ट ने पेशी पर आए सभी आरोपियों को संबंधित जेलों में वापस भेज दिया।