{"_id":"63052ada7ed4833a3c5536b6","slug":"akshita-in-sanskrit-essay-writing-monika-first-in-song-auraiya-news-knp714295622","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः संस्कृत निबंध लेखन में अक्षिता, गीत में मोनिका प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः संस्कृत निबंध लेखन में अक्षिता, गीत में मोनिका प्रथम
विज्ञापन
निबंध लेखन में दूसरे स्थान पर आई रिया राजपूत को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि उप निरीक्षक संजय यादव ?
- फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर में दिबियापुर रोड स्थित श्री संस्कृत महाविद्यालय में बुधवार को संस्कृत सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। संस्कृत निबंध लेखन में अक्षिता पांडेय और गीत गायन में मोनिका प्रथम रहीं।
मंगलवार को पुरस्कार समारोह का शुभारंभ कानपुर मंडल के संस्कृत पाठशालाओं के उप निरीक्षक संजय यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। महाविद्यालय के हिंदी प्रवक्ता डॉ. गोविंद द्विवेदी ने बताया कि संस्कृत पाठशाला में सात से 14 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह का आयोजन हुआ था। संस्कृत निबंध लेखन प्रतियोगिता में श्री संस्कृत कॉलेज की छात्रा अक्षिता पांडेय प्रथम, श्री गोपाल इंटर कॉलेज की छात्रा रिया राजपूत द्वितीय व चौ. विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा विजया तीसरे स्थान पर रहीं।
गीत गायन में गौतम बुद्ध आदर्श पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्रा मोनिका प्रथम, श्री संस्कृत कॉलेज की छात्रा अक्षिता पांडेय द्वितीय, श्री संस्कृत कॉलेज की छात्रा दीपमाला व जनकदुलारी इंटर कॉलेज की छात्रा रेणुका संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। संस्कृत सूक्ति लेखन में गौतम बुद्ध आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा रिया शर्मा प्रथम, जनक दुलारी इंटर कालेज की रजनी दुबे व राज दुबे ने संयुक्त रूप से द्वितीय व इसी कॉलेज की छात्रा दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत कथावाचन प्रतियोगिता में श्री संस्कृत कॉलेज अंजली दीक्षित प्रथम, नगर पालिका इंटर कालेज की छात्रा उर्मिला द्वितीय व श्री संस्कृत कालेज की दीपमाला तृतीय रहीं।
विज्ञापन
संस्कृत अंताक्षरी में श्रीसंस्कृत कॉलेज की वेदिका भारती प्रथम व इसी कालेज के शिवांशु मिश्र द्वितीय व हर्षित मिश्र तथा गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज की छात्रा कोमल दुबे ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित चित्र प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध इंटर कालेज की रिया शर्मा प्रथम, इसी विद्यालय की मोनिका व रिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय व जनक दुलारी इंटर कालेज की छात्रा आरती व गौतमबुद्ध इंटर कालेज की छात्रा रितु ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में तिलक महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ.अंशुल दुबे, पूर्व डायट प्रवक्ता ज्योतिषविद् शिवनाथ पांडेय, प्राचार्या संध्या शुक्ला के अलावा शिक्षक संघ अध्यक्ष सुनील मिश्रा, शिक्षक डॉ. अशोक द्विवेदी, आलोक मिश्र, अमित त्रिपाठी आदि रहे।