फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   akshay urja india award

औरैयाः सबसे बड़ा रूफ टाप सोलर संयंत्र लगाकर पाया अक्षय ऊर्जा इंडिया अवार्ड

Mon, 17 Feb 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
akshay urja india award
औरैया। गेल पाता को देश के उद्योगों में सबसे बड़ा रूफ टाप सोलर संयंत्र लगाने के लिए अक्षय ऊर्जा इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। गेल पाता के कार्यकारी निदेशक एमवी रवि ने बताया कि हरित ऊर्जा पहल के अंतर्गत लगाए गए 5.76 मेगावाट (उच्चतम) क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र (उद्योग में सबसे बड़ा) से अभी तक 12645 मेगावाट से ज्यादा ऊर्जा उत्पादन किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस संयंत्र ने अब तक 10116 मीट्रिक टन से ज्यादा समतुल्य कार्बन डाई आक्साइड उत्सर्जन में कमी का योगदान किया है। इसके साथ ही बीईई, भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2019’ में पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के लिए गेल-पाता को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

‘एक्सीलेंस इन कोस्ट मैंनेजमेंट’ के लिए आईसीएआई द्वारा 16 वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में प्रथम स्थान मिला। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गेल-पाता को सी-जीएसटी और सेंट्रल एक्साइज, लखनऊ जोन के ‘सर्वश्रेष्ठ करदाता’ के रूप में प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया। छठें एक्सीड आक्यूेशनल हेल्थ सेफ्टी एंड सिक्योरिटी में गोल्ड अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed