फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akshat distribution campaign reached the last end of the district

Auraiya News: जिले के आखिरी छोर पहुंचा अक्षत वितरण अभियान

Sun, 14 Jan 2024 01:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:10 PM IST
विज्ञापन
Akshat distribution campaign reached the last end of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। राम मंदिर अयोध्या के पूजित अक्षत पत्रक और राम मंदिर के चित्र का वितरण अभियान शनिवार को जिले की आखिरी सीमा उमरैन बाजार पहुंचा। यहां अभियान समिति के जुड़े कार्यकर्ताओं ने हर घर दस्तक देकर लोगों को 22 जनवरी को दीपावली मनाने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करने का न्योता दिया।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक अनूप कुमार, जिला समन्वयक अरविंद दुबे, जिला समन्वयक रामौतार की मौजूदगी में संघ और विश्व हिंदू परिषद तथा विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े स्थानीय कार्यकर्ताओं ने जयश्रीराम के उद्घोष के साथ हर घर दस्तक दी। एरवाकटरा खंड तथा एरवाकटरा बाजार, उमरैन बाजार, कुदरकोट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षत, पत्रक और राम मंदिर के चित्र का वितरण किया गया।
विज्ञापन

लोगों से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर के आसपास के मंदिरों पर धार्मिक आयोजन, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड का पाठ करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह दिखा। कई बुजुर्ग लोगों ने मंदिर आंदोलन से जुड़े संस्मरण साझा किए। कहा कि उनकी कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द अयोध्या पहुंचकर भगवान राम के भव्य दरबार को निहारें। इस मौके पर राजेश तिवारी, महेश यादव, संजीव भट्ट, प्रभाकांत दुबे, अमन शर्मा, उपदेश तिवारी, कुलदीप चौहान, जितेंद्र सिंह, पंकज पांडे, वैभव कौशल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed