फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh Spaiyon put the jam in support of

अखिलेश के समर्थन में सपाइयों ने लगाया जाम

Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 31 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Spaiyon put the jam in support of
जाम लगाकर नारेबाजी करते समर्थक - फोटो : अमर उजाला
सपा मुखिया की ओर से अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित किये जाने पर अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल के क्षेत्र बिधूना में समर्थक भड़क गए। अखिलेश समर्थक युवा सपाइयों ने कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर नारेबाजी करते हुए जाम लगाया। समाचार लिखे जाने तक मौके पर जाम लगा हुआ था और सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ती जा रही थी। मौके पर पहुंची सीओ बिधूना ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। समर्थक अखिलेश क वापसी की मांग कर रहे थे।  
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी में खींचतान शुक्रवार सुबह से ही शुरू हुई तो राजनीति हलचल जिले में भी देखने को मिली। जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी से बर्खास्त किया तो लखनऊ मेें अखिलेश समर्थक सड़कों पर उतर आए। यह आग शाम लगभग साढ़े सात बजे बिधूना तक जा पहुंची। जहां अखिलेश के समर्थन में सैकड़ों युवा सपा कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। भगत सिंह चौराहे पर सपा कार्यकर्ता सुखवीर सिंह यादव के नेतृत्व मेें पहुंचे। नारेबाजी करते हुए युवा सपाइयों ने सपा सुप्रीमो और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे तक लगेजाम से मौके पर सपा कार्यकर्ता अखिलेश समर्थकों की भीड़ बढ़ती दिखी। इधर जाम की सूचना पर सीओ बिधूना सुभाष अत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने जमा लगाये लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन गुस्साए अखिलेश समर्थकों ने उनकी एक बात न सुनी। अखिलेश समर्थकों ने कहा कि यदि अखिलेश को वापस पार्टी में न लिया गया तो वह सड़क जाम रखेंगे। चाहे भले ही उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। सपा कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए सीओ बिधूना भी पीछे हटे और जाम की सूचना जिले के अधिकारियों को दी। समाचार लिखे जाने तक मौके पर जाम लगा हुआ था। हंगामा करने वालों में विपिन यादव, पुष्पेंद्र यादव, सोनू यादव, सत्यपाल यादव, संदेश अग्निहोत्री, अफरोज  सभासद, राजा सभासद, मनोज पाल आदि कई सपाई दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed