{"_id":"5cbf5607bdec22140e1098cc","slug":"akhilesh-says-bjp-is-a-fierce-junkie-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले, भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले, भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी
Tue, 23 Apr 2019 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
auraiya
auraiya
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Apr 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बिधूना में जनसभा को संबोधित करते पूर्व सीएम अखिलेश
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया/ बिधूना । धर्मपत्नी और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को औरैया और बिधूना में जनसभाएं कीं। औरैया में उन्होंने जहां स्थानीय मुद्दों को उछाला तो वहीं बिधूना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निशाने पर रहे। योगी आदित्यनाथ को बाबा के नाम से संबोधित किया और उनको टेक्नोलॉजी के मामले में जीरो बताया तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा फेंकू बताया। उन्होने कहा कि भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी बनकर रह गई है।
औरैया के मंडी समिति परिसर में हेलीकाप्टर से मंगलवार को दोपहर सवा बजे कन्नौज लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव के साथ पूर्व सीएम अखिलेश सभास्थल पहुंचे। यहां पर वह एक घंटे रहे। कन्नौज प्रत्याशी डिंपल और इटावा प्रत्याशी कमलेश कठेरिया का नाम लेकर कहा कि डिंपल भी आईं हैं, शायद यह बात आप सबको मालूम नहीं थी। नौजवानों, किसानों की नब्ज पर हाथ रख स्थानीय मुद्दों की बौछार की। सपा सरकार में लागू की गईं योजनाओं का बखान किया। एंबुलेंस सेवा, डायल 100 नंबर का बखान कर कहा कि इन दोनों सुविधाओं को बाबा ने बिगाड़ दिया। कहा कि यह व्यवस्था वह अमेरिका से लाए थे। एक विशेष अधिकारी को इस व्यवस्था को लागू करने के लिए लगाया था लेकिन बाबा ने यह व्यवस्था बिगाड़ दी। 2014 के चुनाव का जिक्र करते हुए भाजपा के वादों को याद दिलाया। पूछा, क्या नौजवानों को रोजगार मिला, किसानों की आय डेढ़ गुनी हुई। फिर खुद बोले, नहीं। दिल्ली वालों (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) और बाबा (योगी आदित्यनाथ) ने सिर्फ छलने का काम किया है। बाबा गाय को माता कहते हैं। गाय के नाम पर वोट लेकर सत्ता पर आए पर कितनी मां की रखवाली की, यह किसानों से अच्छा कोई नहीं जानता है। उन्होंने औरैया के किसानों से पूछा कि बताओ रात-रात भर जागकर खेतों में रात गुजारनी पड़ रही है कि नहीं। पूर्व सीएम ने कटाक्ष किया कि बाबा ने सांड़ का भी ख्याल नहीं किया। हरदोई में एक सांड़ बाबा से मिलने सुरक्षा घेरे को तोड़ कर पहुंच गया था। उन्होंने देश से गए 36 हजार उद्योगपतियों का हवाला देते हुए कहा कि ये लोग देश का पैसा ले गए। चौकीदार देखते रह गए। गरीबी कैसे दूर होगी। पूर्व सीएम ने कहा कि बाबा की ठोंको नीति के चलते आज सांसद और विधायक पुलिस वालों को ठोंक रहे हैं। सांसद ने 21 जूतों की सलामी विधायक को दी। विधायक ने दरोगा को ठोंक दिया। इस मौके पर इटावा सीट से गठबंधन प्रत्याशी कमलेश कठेरिया, कमलेश यादव, रामलखन प्रजापति, बाबा रामनरेश यादव, प्रदीप यादव, अशोक यादव, गौरव यादव, मु. इरशाद, प्रेमदास कठेरिया, इंद्रेश शाक्य, अनूप दोहरे, रवींद्र सिंह तोमर, अवधेश भदौरिया, मुन्नापाल, हिमांशु पाल, जिला सचिव अनुज यादव, अमित यादव, हर्षित गुप्ता, घनश्याम, अरविंद कठेरिया, हरिओम यादव आदि सपा और बसपा के नेता मौजूद रहे।
बिधूना की जनसभा में ठीक 2:40 बजे डिंपल के साथ मंच में पहुंचे पूर्व सीएम चार बजे तक मंच पर रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कहा कि खुद तो (पाकिस्तान) जाकर खीर खा आए और अब सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक का प्रचार कर मुंहतोड़ जवाब देने की बात कह रहे हैं, वोट मांग रहे हैं। जनता को आपस में लड़ा रहे हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का सबसे बड़ा फेंकू कहा। बोले, भाजपा भयंकर जुमलेबाज पार्टी बनकर रह गई है पहले पहले चाय और अब चौकीदार। उन्होंने कहा कि पहले चरण, दूसरे चरण और अब तीसरे चरण में वोटों की बारिश हो रही है। गठबंधन के चलते भाजपा के लोगों की भाषा शैली बदल गई है। उनके चेहरों से मुस्कुराहट छिन गई है। उन्होंने सीएम पर कटाक्ष किया कि अगर संविधान न होता तो हम भैंस चरा रहे होते। अरे जरा सोचो, अगर संविधान न होता तो वह कहां होते। आज वक्त आ गया है। देश की जनता को जवाब देना है। हमने सपा बसपा का मेल कराकर ऐतिहासिक काम किया है जैसा कि लोहिया जी के जमाने में हुआ था। एक बार फिर सपा बसपा साथ में है। अब कोई है हमको हराने वाला! सरकार की शौचालय देने की योजना का मखौल उड़ाया। कहा कि बिना पानी के शौचालय किस काम के। अरे पानी तो दे दो। उज्ज्वला योजना पर कहा, सिलिंडर तो दे दिए पर माता-बहनें गैस कहां से भराएं। गैस महंगी कर दी। बोले- हमने नौजवानों को बिना पैसे के पुलिस में भर्ती की। लैपटॉप दिए। पर बाबा को तो टेक्नोलॉजी का ज्ञान ही नहीं है। वह लैपटॉप की अहमियत क्या जानें। बिधूना में विनोद यादव (कक्का), रानू पालीवाल, राजवीर यादव, लाले सिद्दीकि, भक्ति यादव, लकी यादव, दिनेश वर्मा (गुड्डू),अमित यादव, साहबे आलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गठबंधन के प्रत्याशी को बताया सबसे कम उम्र का प्रत्याशी
औरैया में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इटावा के गठबंधन प्रत्याशी कमलेश कठेरिया को सबसे कम उम्र का प्रत्याशी बताते हुए कहा कि उन्होंने नौजवानों पर भरोसा किया है। आप भी इस भरोसे की लाज रख लीजिए। पूर्व सीएम अखिलेश को औरैया वालों की नब्ज खूब पता थी। मंच से पूछ डाला कि बताओ बिधूना, अछल्दा, फफूंद से कितने लोग हैं। पहले अछल्दा और फफूंद और बिधूना जाने के लिए कितनी दिक्कत होती थी अब बिधूना-अछल्दा फफूंद और औरैया को जोड़ने वाली सीसी रोड बन जाने से अब कोई दिक्कत होती है। पूर्व सीएम का लोकल कनेक्शन देख समर्थक झूम उठे।
कुर्सियों पर खड़े होकर सुना भाषण
औरैया में तपती दुपहरी में उमड़ी भीड़ से बेरीकेडिंग की बल्लियों और लोहे के जालों और कुर्सियों पर खड़े होकर लोग पूर्व मुख्यमंत्री का भाषण को सुना। इस दौरान बल्लियां टूटने से कई कार्यकर्ता गिर भी पड़े। कइयों को संभाला गया।