फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   akhilesh becomes president and harwansh mantri

अखिलेश को अध्यक्ष और हरवंश को मंत्री पद की कमान

Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
akhilesh becomes president and harwansh mantri
औरैया। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक अधिवेशन मंगलवार को हुआ। इसमें चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में जिले की कार्यकारिणी का चुनाव भी हुआ। अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष और हरवंश राजपूत को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक अधिवेशन 2021 में निर्वाचन मंडलीय अध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, चुनाव अधिकारी दिनेश चंद्र चतुर्वेदी, सरिता कटियार मौजूद रहे। चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में जिला कमेटी का चुनाव हुआ। कार्यक्रम के अंत में चुनाव अधिकारियों ने पदाधिकारियों की घोषणा कर बताया कि अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को अध्यक्ष और महामंत्री पद की जिम्मेदारी हरवंश राजपूत को सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा कमेटी में विपिन अवस्थी, संतोष कुमार, नरेंद्र सिंह यादव, मृत्युंजय अवस्थी, महेंद्र सिंह, कुलदीप चतुर्वेदी, जबर सिंह, महताब सिंह को उपाध्यक्ष, कमलेश चौधरी उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति, रजनी पांडेय और सुनीता कुमारी को उपाध्यक्ष महिला, ज्ञान प्रकाश मिश्रा को मंत्री, शेर सिंह को कोषाध्यक्ष, सत्यम दुबे, सुभाष रंजन दुबे, अशोक कुमार सिंह, अमरीश कुमार बाजपेयी, दिनेश कुमार चतुर्वेदी, सतेंद्र कुमार द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, प्रमोद कुमार को लेखाकार चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षकों की समस्या निस्तारण को लेकर संगठन हमेशा ही प्रयासरत रहा है। एकजुट रहकर ही जीत हासिल की जा सकती है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed