{"_id":"64b6dfa9e56e8356ad018ea4","slug":"ajitmal-atsu-including-100-villages-lost-electricity-overnight-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-702-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अजीतमल, अटसू समेत 100 गांवों की रातभर गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अजीतमल, अटसू समेत 100 गांवों की रातभर गुल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। असेनी से अजीतमल सब स्टेशन के लिए आई 33 केवी लाइन में जुआं गांव के पास फाल्ट हो गया। इससे अजीतमल, अटसू कस्बे के साथ करीब 100 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। सुबह आठ बजे के बाद फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति शुरू की जा सकी।
रात नौ बजे के करीब असेनी से अजीतमल सब स्टेशन के लिए आई मेन लाइन में जुआं के पास फाल्ट हो गया। इसकी जानकारी पर बिजली कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक करने में जुट गए। रात डेढ़ बजे के करीब फाल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू की गई। कुछ देर लाइन चलने के बाद फिर से फाल्ट हो गया। इसके बाद सुबह आठ बजे तक बिजली नहीं आई। पूरी रात लोग गर्मी में परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन दिनों अटसू फीडर की लाइन को अजीतमल से जोड़ रखा गया है। जिससे लोड अधिक बढ़ गया है। इसी कारण फाल्ट हुआ है।
सोमवार रात हुए फाल्ट से अटसू, अजीतमल, बाबरपुर समेत 100 गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जेई धीरेंद्र ने बताया कि सुबह आठ बजे फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
-- -
अटसू लाइन नहीं हो सकी ठीक
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे से अटसू फीडर के लिए आई 33 केवी मेन लाइन तीन दिन पहले जेसीबी से खुदाई के दौरान केबल कट गई थी। केबल कटने और फाल्ट ठीक करने का काम किया जा रहा है। इधर अस्थायी तौर पर अटसू फीडर को अजीतमल से जोड़ दिया गया था। मंगलवार दोपहर तक लाइनमैन व बिजली विभाग के अन्य कर्मचारी अटसू की लाइन ठीक करने में जुटे रहे। मगर लाइन ठीक नहीं हो सकी है।